फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी उद्योग में युवक की संदिग्ध हालत में मौत

Mon, 11 Apr 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंब (ऊना)
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
ऊना के अंब उपमंडल के अठवां में एक निजी उद्योग में कार्यरत 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक को उद्योग में स्थित बाथरूम में बेसुध पाया गया, जिसे उद्योग की एंबुलेंस में एफआरयू गगरेट में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन


यहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के तहत अठवां में एक निजी उद्योग में कार्यरत राजेंद्र धीमान निवासी कुठेड़ा खैरला वीरवार को दोपहर की शिफ्ट में काम खत्म करने के बाद छुट्टी होने पर उद्योग परिसर के अंदर ही बाथरूम गया।

जब बहुत देर तक बाहर नहीं निकला तो किसी अनहोनी की आशंका की संभावना जताते हुए उसके सहयोगियों ने बाथरूम की खिड़की से अंदर झांककर देखा तो युवक वहां बेसुध पड़ा था।
विज्ञापन


उधर, अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि मृतक का जिला चिकित्सालय ऊना में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही उसकी मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें