फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगाई के हफ्ते बाद युवती ने लगाया फंदा, मौत की खबर सुन मंगेतर ने भी दे दी जान

Thu, 09 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक सुबह किसी बात को लेकर युवती ने फंदा लगा लिया। उसकी मौत की खबर मंगेतर को मिली तो उसने भी अपने घर में जान दे दी। मामला हिमाचल के जिला सिरमौर का है। यहां पांवटा में बुधवार सुबह को युवती और शाम को उसके मंगेतर ने फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


सुबह युवती कमरे में फंदे से लटकी मिली थी। उसका शुभखेड़ा क्षेत्र में इस युवक के साथ रिश्ता हुआ था। मामले में मंगेतर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया। देर शाम को पुलिस ने पूछताछ के बाद पूर्व पंचायत प्रधान के साथ उसे घर भेज दिया।

घर पहुंचकर युवक ने भी फंदा लगा लिया। युवक अपने पीछे दो बहनें छोड़ गया है। देर रात तक बहनों ने मृत भाई के शव को बिना पोस्टमार्टम करवाए घर ले जाने का प्रयास किए, लेकिन पुलिस ने मना कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक अस्पताल परिसर में हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले हफ्ते ही हुई थी सगाई, दोनों ने एक ही दिन दी जान

वार्ड-12 निवासी 27 वर्षीय युवती को बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे परिजनों ने आवाज लगाई। भीतर से कोई जवाब नहीं आने पर संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा उखाड़कर देखा तो युवती फंदे से लटकी हुई थी। मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट नही मिला। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विगत सप्ताह लड़की का रिश्ता शुभखेड़ा निवासी गुरविंदर सिंह (29) के साथ हुआ था। पुलिस मंगेतर को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। शाम के समय युवक को बद्रीपुर पंचायत के पूर्व प्रधान के साथ घर भेजा गया। युवक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

घर में उसकी दो बहनें रहती है। ये लड़की के अंतिम संस्कार में शामिल होने पांवटा आई थीं। देर शाम को थाने से युवक घर पहुंचा। उसके बाद उसने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव परिजनों को सौंप दिया है। 

लड़की के मंगेतर को केवल पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद पूर्व पंचायत प्रधान के साथ घर भेजा था। देर शाम को युवक ने भी घर में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें