ऊना जिला के केहीरानगर में एक युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली महिला पर तलवार से वार कर डाला। इससे महिला के दाहिने हाथ की अंगुलियों में गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि बुधवार देर शाम भीला निवासी हीरानगर ने अपने घर की छत पर ऊंची आवाज में स्टीरियो लगा रखा था, जिससे परेशानी हो रही थी।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि जब उन्होंने आवाज धीरे करने को कहा, तो युवक ने उसे गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। महिला ने फिर भी उसे समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।
आरोपी छत से उतरा और घर से तलवार निकालकर ले आया। इसी दौरान उसको गालियां निकालते हुए आरोपी ने उसके हाथ पर तलवार से जोरदार वार कर डाला और तलवार उसकी दाहिने हाथ की अंगुलियों में जाकर लगी।
इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।