फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का बेरहमी से कत्ल, रूह कांप उठेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नागागढ़ वार्ड नंबर दो में किराए के मकान में रहने वाली एक महिला का बेरहमी से कत्ल कर दिया गया है। उसके शरीर को तेजधार हथियार से जगह जगह काटा गया है।
विज्ञापन


गले को धड़े से अलग करने की कोशिश हुई है। छाती पर कई जगह से वार किया गया है। पेट को काटकर आंतडियां बाहर निकाली हैं। महिला एक फार्मा कंपनी में तैनात थी और नालागढ़ में पिछले करीब पंद्रह दिनों से रह रही थी।

जबकि उसका पति राजेश बद्दी में अलग से रह रहा था। महिला को आस पड़ोस में कोई नहीं जानता था। मौके पर मिले आई कार्ड से पुलिस ने महिला कि शिनाख्त उत्तर प्रदेश के जिला रामपुर की सदर तहसील के ज्वालानगर के मकान नंबर 126 के रूप में की वर्षा के रूप में की है।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करा दिया है। महिला के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Trending Videos

घर के भीतर खून से लथपथ मिला शव

महिला वार्ड नंबर दो में नथू राम के मकान पर रह रही है। जिस व्यक्ति ने इस महिला को मकान किराए पर दिया था बताया जा रहा है कि उसकी कुछ दिनों पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।

महिला को महज वह ही जानता था। सूचना है कि मकानमालिक खुद घनसोत में किराए रहता था। जबकि वार्ड नंबर दो के इस मकान में सभी किराएदार थे।

पुलिस हत्या की गुत्‍थी सुलझाने के‌ लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इस बात का पता भी लगा रही है कि वारदात से पहले कौन कौन म‌हिला के घर पर आया था।
विज्ञापन

सिर पेट बाजू और गंर्दन पर गहरे जख्म

इन लोगों ने उसके पति राजेश को फोन पर सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो अंदर शरीर खून से लथपथ गिरा था। महिला के सिर, बाजू, पेट, गर्दन पर धारदार हथियार से गहरे जख्म थे।

महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चाकू व किसी बड़े तेज हथियार से वार किए हुए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

सूचना मिलते ही बद्दी के एसपी जी शिवा कुमार ने डीएसपी खजाना राम के साथ घटना स्थल का दौरा किया। एसपी ने बताया कि महिला की पहचान उसके पहचान पत्र से की गई।

महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चाकू व किसी तेज हथियार से वार किए हुए हैं। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें