फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल के खिलाफ एक और मामले में वारंट

Thu, 04 Dec 2014 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
2006 के करौंथा सतलोक आश्रम कांड में युवक की हत्या मामले में रामपाल बुधवार को रोहतक कोर्ट में पेश नहीं हो सके। मामले के 39 आरोपियों में से 20 ही पेश हुए। कांड के आरोपी रामपाल सहित 11 लोग बरवाला बवाल में पहले ही गिरफ्तार हैं।
विज्ञापन


ऐसे में रोहतक कोर्ट ने रामपाल सहित 11 लोगों को 19 दिसंबर को पेश करने के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी किया है। इनमें रामपाल के अलावा उनका बेटा वीरेंद्र, पुरुषोत्तम, राजकपूर, रविंद्र ढाका, राजेंद्र दहिया, बलजीत व चार अन्य शामिल हैं। बुधवार को रोहतक कोर्ट में पेश नहीं होने वाले बाकी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

19 को रामपाल और अन्य होंगे पेश

रामपाल के वकील आर. एस. हुड्डा ने सेशन जज सुशील कुमार गुप्ता की कोर्ट में बताया कि रामपाल सहित 11 लोग बरवाला मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं, इसलिए वे पेश नहीं हो पाए। इस पर कोर्ट ने उनके प्रोडक्शन वारंट जारी किए।

हुड्डा ने बताया कि पेशी पर 19 लोग पहुंचे थे। इसलिए कोर्ट ने आठ लोगों के गैर जमानती वारंट जारी किए, लेकिन कुछ समय बाद इनमें से एक कोर्ट में हाजिर हो गया।

बाकी सात में से भी 4 लोग शाम चार बजे कोर्ट में पहुंचे, लेकिन देर हो गई थी। इसलिए उनकी हाजिरी लगवाने के लिए बृहस्पतिवार को कोर्ट में दरखास्त लगाई जाएगी।

एडवोकेट हुड्डा ने बताया कि 19 दिसंबर को रामपाल सहित सभी लोग कोर्ट में पेश होंगे। इधर, एहतियात के तौर पर प्रशासन ने किसी भी विवाद से निपटने के लिए तहसीलदार ब्रह्मप्रकाश को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाते हुए पुख्ता प्रबंध किए थे।
विज्ञापन

ये है करौंथा आश्रम का मामला

12 जुलाई 2006 को करौंथा में आर्य समाजियों और रामपाल समर्थकों के टकराव हुआ था। विवाद में झज्जर के बाघपुर निवासी सोनू की मौत हो गई थी। रोहतक पुलिस ने 13 जुलाई को अलसुबह रामपाल समेत दर्जनों समर्थकों को गिरफ्तार किया।

रामपाल व उसके समर्थकों पर हत्या समेत अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। हत्या के इस मामले में रामपाल करीब पौने दो साल तक रोहतक जेल में रहा। अप्रैल 2008 में वह जमानत पर बाहर आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें