विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या कर ली। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। गांव भदसाली में रविवार को एक विवाहिता ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या कर ली। उसकी पहचान 25 वर्षीय परमजोत पत्नी जगदीप कुमार निवासी भदसाली के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा लिया है। जबकि शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने मामले के संबंध में केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। विवाहिता के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।