फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8वीं कक्षा की छात्रा से नाबालिगों ने किया गैंगरेप

Sun, 08 Feb 2015 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर/फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
आठवीं कक्षा की छात्रा से गांव के ही दो नाबालिग छात्रों ने बेहोश कर खेतों में गैंगरेप किया। शनिवार रात को ही पीड़िता के परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। रेप की पुष्टि होने पर थाना खुईयां सरवर पुलिस ने दोनों छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए अपने बयान में पीड़िता ने बताया कि वह 8वीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार शाम करीब 8 बजे वह गांव में ही करियाने की दुकान से कुछ लेने जा रही थी। रास्ते में उसे गुरप्रीत सिंह उर्फ गुप्पी और शेर सिंह ने घेर लिया और जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर गांव के बाहर खेतों में ले गए।

उन्होंने उसे कोई नशीली वस्तु सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद वे दोनों ही उसे बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों ने रात को उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


डाक्टरी परीक्षण में नाबालिग के साथ दुराचार की पुष्टि होने पर थाना खुईयां सरवर पुलिस ने गुरप्रीत सिंह व शेर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में नामजद गुरप्रीत 12वीं कक्षा और शेर सिंह 9वीं कक्षा का छात्र है।
विज्ञापन

स्कूल में छात्रा से गैंगरेप, दोस्तों को भेजी क्लिप

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा से गांव के ही तीन युवकों ने स्कूल में गैंगरेप कर दिया। युवकों ने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाकर उसे अपने दोस्तों को वाट्सऐप पर भेज दिया। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि 29 जनवरी को जब वह स्कूल में ही दोपहर का खाना खाकर पानी की टैंकी पर हाथ धोने गई तो वहां मौजूद गांव के सागर व मंगू ने उसे अपने पास बुलाया और जबरन स्कूल की पुरानी बिल्डिंग के एक कमरे में ले गए। जहां पर बंसी नामक युवक पहले से ही मौजूद था। तीनों ने उससे रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया तो वे उसकी वीडियो सोशल साइट पर अपलोड़ कर उसे बदनाम कर देंगे। बदनामी के डर से वह चुप रही, लेकिन तीनों युवकों ने उसकी वीडियो वाट्सऐप के जरिए अपने दोस्तों को भेज दी।

धीरे-धीरे यह वीडियो गांव में अधिकतर लोगों के पास पहुंच गया, जिन्होंने लड़की के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट दर्ज करवाई। यहां की पुलिस ने वीडियो अपने वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए शनिवार देर रात पीड़िता का सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें