फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर रेत की ट्रॉली में छिपा दिया शव, तीन गिरफ्तार

Tue, 01 May 2018 01:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जवाली (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोकपुर में एक महिला की हत्या कर शव रेत से लदी ट्राली में दबा दिया। हत्या का आरोप एक महिला, उसके बेटे और पोते पर लगा है। मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा का है। पुलिस ने हत्या के जुर्म में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी संतोष पटियाल ने घटना की पुष्टि की है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऊषा देवी निवासी निवासी कलरी (भाली) की हत्या कर उसका शव ट्राली में रेत के नीचे दबा दिया। पुलिस ने लाश को बरामद कर आरोपी माता दास और उसके बेटे पूर्व तथा उसकी मां शकुंतला देवी निवासी त्रिलोकपुर को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि आरोपियों ने महिला की हत्या कर शव को ट्रैक्टर में रेत के नीचे दबा दिया था। आरोपियों ने घटना को अंजाम देकर ट्रैक्टर ताहलियां स्कूल से करीब सौ मीटर दूरी पर एकांत स्थान पर खड़ा कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर को लकर हुई वारदात

मृतक महिला के बेटे कृपाल सिंह पुत्र स्वर्गीय दुनी चंद निवासी कलरी (भाली) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसकी मां त्रिलोकपुर में माता दास पुत्र सालिग राम के घर में किराये के मकान पर रहते थे। उसने बताया कि माता दास, उसका बेटा पूर्व और उसकी मां शकुंतला देवी उन पर उनके ट्रैक्टर को अपने नाम करवाने का दबाव बना रहे थे। माता दास चाहता था कि ट्रैक्टर उसके बेटे के नाम कर दिया जाए।

उन्होंने ट्रैक्टर खरीदने के बाद इसमें माता दास के बेटे पूर्व को बतौर चालक नौकरी पर रखा था। लेकिन, इसके बाद माता दास ट्रैक्टर को अपने बेटे के नाम करवाने के लिए उन पर दबाव बनाने लगा। आरोपियों ने 28 अप्रैल को उसकी माता के साथ मारपीट भी की। 29 अप्रैल से उसकी मां गायब हो गईं। कृपाल सिंह ने शक जाहिर किया है कि तीनों आरोपियों ने ही उसकी मां की हत्या की है।

पुलिस ने महिला की लाश बरामद कर रविवार रात को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें