नाते रिश्तेदारों के यहां भी पता किया। जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो 11 मई को लक्कड़ बाजार चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई। शिकायतकर्ता राधे श्याम ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में कहा है कि वह पिछले 20 सालोें से कैथू में रह रहा है।
कुछ साल पहले उसकी बेटी की शादी लुधियाना में हुई थी। एक हफ्ते पहले रोशन और उसका बेटा शिमला आए। 9 मई की शाम को वह घर से अपने बेटे के साथ बाजार गई लेकिन देर शाम होने तक भी वह घर नहीं लौटीं।
जब उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया मगर वह लगातार बंद आ रहा है। अभी तक पुलिस के हाथ लापता महिला और उसके बच्चे के संबद्ध में कोई सुराग नहीं लग पाया है।