वहीं, सोलन जिले के कंडाघाट के हिमरी गांव में होम क्वारंटीन व्यक्ति ने नियमों की अवहेलना की है। अश्वनी कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति को घर में ही 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया था, लेकिन व्यक्ति कर्फ्यू में नियमों की अवहेलना कर घर से बाहर घूम रहा था। थाना प्रभारी बृज लाल ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
चायल में तीन युवकों पर मामला
चायल के हिमरी गांव में तीन युवकों पर कर्फ्यू नियमों की अवहेलना करना महंगा पड़ गया। तीन युवकों रात को झुंड बनाकर खड़े थे। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उधर, थाना प्रभारी बृज लाल ने बताया कि कर्फ्यू नियमों को दरकिनार करने पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
किन्नौर जिले के बु्रआ गांव का युवक लॉकडाउन के दौरान पेट्रोल के टैंकर में पंजाब से किन्नौर पहुंच गया। जैसे ही प्रशासन और पुलिस को उसकी जानकारी लगी तो उसे तुरंत परिवार सहित 14 दिन के होम क्वारंटीन पर भेज दिया है। पुलिस ने टैंकर चालक और उक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सांगला वैली का युवक पेट्रोल टैंकर में छिपकर पंजाब के जीरकपुर से अपने गांव ब्रुआ पहुंच गया। ब्रुआ पंचायत प्रधान भूपेंद्र सिंह ने मुश्तैदी के साथ सूचना मिलते ही उसे माता पिता के साथ होम आईसोलेट कर दिया।
पुलिस अधीक्षक किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि रोहित कुमार (23) पिता अमृतलाल गांव बु्रआ, तहसील सांगला, जिला किन्नौर पंजाब के जीरकपुर से पैट्रोल टैंकर में छिप का किन्नौर अपने घर पहुंच गया था। रोहित कुमार पंजाब के मोहाली के नजदीक बटलना में एक होटल में काम करता था और यह युवक 18 तारीख को पेट्रोल टैंकर में छिपकर अपना घर पहुंच गया। टैंकर चालक धर्म सिंह के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।