फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर दोस्ती, लाखों की ठगी का शिकार हो बैठी महिला

Sun, 04 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एक महिला से नौ लाख 15 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला सोशल मीडिया से भी जुड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला ने पुलिस ने दी शिकायत में बताया कि उसकी दोस्ती फेसबुक पर मुंबई के एक युवक के साथ हुई। 
विज्ञापन


काफी दिनों तक बातचीत के बाद युवक ने मुझे काफी मात्रा में दोस्ती में डॉलर देने की बात कही। इस पर महिला ने अपना पता सहित अन्य जानकारियां युवक को दे दी। 21 नवंबर को युवक ने फेसबुक पर चैटिंग में कहा कि डॉलर्स को कोरियर से भेजा जाएगा, जिसके लिए करीब एक लाख रुपये का खर्च आएगा।

युवक की बातों में आते हुए महिला ने युवक द्वारा भेजे गए अकाउंट नंबर में एक लाख रुपये जमा करवा दिए। 22 नवंबर को युवक का पुन: मैसेज आया कि टैक्स से बचने के लिए इसमें 2 लाख रुपये की ओर जरूरत है, जिस पर महिला ने 2 लाख रुपये उसी दिन जमा करवा दिए। 24 नवंबर को फेसबुक फ्रेंड का संदेश आया कि आपके डॉलरों पर आयकर विभाग की नजर पड़ गई है।
विज्ञापन


अत: आप डॉलर पाने के लिए 6 लाख 15 हजार रुपये जमा करवा दें, जिससे जल्द से डॉलर आप तक पहुंच सकें। इस पर महिला ने बिना परिजनों को सूचित किए 6 लाख 15 हजार रुपये भी जमा करवा दिए। दो दिन बाद 26 नवंबर को युवक का फिर से मैसेज आया

कि डॉलरों का वजन अधिक है, अत: इस अकाउंट में 4 लाख रुपये और डलवा दें। इस पर महिला को ठगी का एहसास हुआ। शनिवार को महिला ने पुलिस थाना ऊना पहुंच कर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

फोन पर रिटायर्ड एक्सईएन से ठगे 45 हजार

चिंतपूर्णी (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती गांव धर्मशाला महंता में मोबाइल फोन पर झांसा देकर शातिरों ने रिटायर्ड एक्सईएन को 45 हजार रुपये की ठगी का शिकार बना डाला। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक धर्मशाला महंता निवासी पूर्ण चंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अक्तूबर को उसे एक मोबाइल नंबर से फोन आया। इसमें एक व्यक्ति ने इसे खुद को फिलिप रिवर्ड बताया। शातिर ने पूर्ण को अपनी बातों के जाल में उलझा लिया और कहा कि आपका कुछ सामान इनके पास आया है और आप 45 हजार रुपये जमा करवाकर अपना सामान ले सकते हैं।

शातिर की बातों में आकर उसने दूरभाष पर बताए खाता नंबर में उक्त राशि जमा करवा दी। इसके बाद उसे दोबारा कंपनी के नंबर से फोन आने शुरू हो गए और 175000 रुपये की मांग की गई। इस पर उसने राशि जमा करवाने से मना कर दिया। जब उसने कंपनी के नंबर पर पहले जमा करवाई राशि के बारे में पूछताछ की तो कंपनी प्रतिनिधियों ने उसे सकारात्मक जवाब नहीं दिया और फोन उठाने बंद कर दिए।

इस पर पीड़ित को ठगी का एहसास हो गया और पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाने थाने पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित पूर्ण चंद की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अभियोग धारा 420 भादंसं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी के भी बहकावे में न आएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें