फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी के साथ महिला को 20 मीटर तक घसीटता ले गया ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक और स्कूटी की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मधुबाला (24) पत्नी सुरेश कुमार निवासी डंगोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मधुबाला निवासी डंगोली शुक्रवार को देर दोपहर स्कूटी पर अपने मायके करमाली जा रही थी कि बंगाणा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने स्कूटी को टक्कर दे मारी। इसमें मधुबाला ट्रक के पिछले वाले पहिये के नीचे आ गई और ट्रक उसे 20 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसे में वह बुरी तरह से लहूलुहान हो गई।
विज्ञापन

विदेश से आई पति की कॉल लेकिन नहीं हो पाई बात

स्थानीय लोगों ने उसे बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत को देखते हुए उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और फिर पीजीआई रेफर कर दिया। लेकिन, मधुबाला ने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस समय महिला दर्द से सड़क के बीचोंबीच चिल्ला रही थी। इसी समय उसके पति सुरेश कुमार का विदेश से मोबाइल पर फोन आ रहा था लेकिन बात नहीं हो सकी। किसी ने फोन रिसीव कर उसके पति को हादसे की जानकारी दे दी।

सूचना मिलते ही मृतका की बहन रीमा ने बताया कि मधु की चार साल पहले सुरेश से शादी हुई थी। दोनों का कोई बच्चा नहीं था। सुरेश विदेश में किसी कंपनी में कार्यरत है। रीमा ने बताया कि उसकी बहन मधु अपने मायके करमाली जा रही थी। उधर, बंगाणा के थाना प्रभारी त्रिलोक चंद ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें