फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने की ऐसी करतूत कि पत्नी ने सरेबाजार जूतों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक शख्स ने ऐसा काम कर दिया कि सरेबाजार उसकी पिटाई हो गई। ये देख कर लोग हैरान थे कि उसकी पत्नी ने खुद जूतों और डंडे से इसकी धुनाई कर डाली। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां सोलन के एक युवक की उसकी पत्नी ने पिटाई कर डाली।
विज्ञापन


बंगाणा में पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर पति की सरेबाजार छित्तर परेड कर डाली। जानकारी के अनुसार सोलन के इस युवक ने बंगाणा उपमंडल की एक युवती से एक वर्ष पहले लव मैरिज की थी, लेकिन बताया जा रहा है कि एक वर्ष बाद ही इन दोनों का तलाक हो गया। कुछ दिनों बाद इस युवक ने सोलन की ही एक अन्य लड़की को जाल में फंसा कर उससे विवाह कर लिया।
विज्ञापन

इसलिए हुई छित्तर परेड

बताया जा रहा है कि इससे भी इस युवक की पट नहीं पाई और दोनों अलग-अलग रहने लगे। कुछ दिनों बाद युवक बंगाणा उपमंडल वाली पहली पत्नी के पास आकर रहने लगा। लेकिन जब सोलन वाली उसकी पत्नी को घटना का पता चला तो वह आग बबूला होकर परिजनों के साथ बंगाणा पहुंच गई।

मौके पर ही परिजनों के साथ पति एवं दूसरी पत्नी की छित्तर परेड एवं धुनाई कर दी। दोनों पक्षों ने बंगाणा थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवक का मेडिकल करवाया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें