फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब जन्म देने वाली मां ही बन गई कातिल

Thu, 28 Aug 2014 03:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राम बाजार में मिले भ्रूण मामले में ऐसा खुलासा हुआ है कि हर किसी की रूह कांप जाए। पेट में पल रहे अपनी ही बेटी को मां ने इसलिए मार डाला क्योंकि उसे चौथी औलाद और खासकर बेटी नहीं चाहिए थी।
विज्ञापन


ऐसे में जन्म देने वाली मां ने उसे पेट में खत्म करने की साजिश रच डाली। इसके लिए उसने गर्भपात करवाने के लिए दवाई का सेवन किया और अस्पताल जाते समय गर्भ को रास्ते में ही गिरा दिया।

कमला नेहरू अस्पताल में दाखिल एक महिला के दावे ने मां की ममता को कंलकित कर दिया है। महिला ने दावा किया है कि यह भ्रूण उसका है। इस महिला का डीएनए भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियां खाकर करवाया गर्भपात

महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। वह चौथी औलाद नहीं चाहती थी। इसलिए उसने गर्भपात की दवाएं खा लीं। जब उसका पति उसे कमला नेहरू अस्पताल ले जा रहा था तो रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

इस पर उसका पति उसे पीठ पर उठाकर राम बाजार से ले जा रहा था। वहीं गर्भ गिर गया। भ्रूण को वहीं छोड़कर डर की वजह से ये वहां से चले गए।

कमला नेहरू अस्पताल में दाखिल होने के  बाद जब डाक्टर ने भ्रूण के बारे में पूछा तो उन्होंने सच कह दिया। इसके बाद बीते मंगलवार को पति ने पुलिस के पास आपबीती सुनाई। इस मामले में पुलिस ने थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया है। सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे छह महीने का मृत भ्रूण (फीमेल) मिला था।

डीएसपी सिटी बलबीर जसवाल ने कहा कि महिला का डीएनए लिया गया है। बुधवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मामले की जांच चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें