फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालमपुर में वाटर गार्ड की हत्या, दो गिरफ्तार

Wed, 20 May 2020 10:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के कांगड़ा जिले के पालमपुर के ग्वालटिक्कर इलाके में वार्ड गार्ड को मौत के घाट उतार दिया गया। शव उसके घर से थोड़ी दूर मिला है। जिसे घास काटने आ रही महिलाओं ने देखा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया है।

विज्ञापन


ग्वालटिक्टर के कंड गांव में यह वाटर गार्ड था। व्यक्ति घर में अकेला रहा था। इसका शव बुधवार सुबह घर से थोड़ी दूर खेतों में पड़ा था। जिस पर सुबह घास और दूध ले कर आई रही महिलाओं ने देखा था। जिसकी सूचना उन्होंने थोड़ी दूर काम कर रही महिला को दी। इस महिला ने इसका पता चलते ही अपनी पति को सूचना दी। जबकि पति और एक व्यक्ति मौके पर आए तो इन लोगों ने मृतक व्यक्ति की  पहचान की।

जिस पर मृतक की पहचान स्वरूप चंद (40) निवासी कंड ग्वालटिक्कर के रूप में हुई।  मृतक के चेहरे पर गहरी चोट के निशान थे। स्वरूप चंद गांव में अकेला रहता था। पुलिस ने मौके पर आ कर शव को अपने कब्जे में लेकर कई साक्ष्य जुटाए। व्यक्ति की हत्या होने के संदेह में दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि गांव कंड ग्वालटिक्कर में एक व्यक्ति की हत्या हुई है। व्यक्ति के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें