फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के मांगे 3000, रंगे हाथ पकड़ा गार्ड

Fri, 04 Dec 2015 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सतौन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर के राजबन खनन चेक पोस्ट पर विजिलेंस टीम ने दबिश दी। इस दौरान रंगे हाथों एक गार्ड को 3000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी खनन गार्ड अजय जमवाल राजबन चेक पोस्ट पर कार्यरत है। खनन गार्ड शिकायत कर्ता अंकुश शर्मा से अवैध रूप से ट्रैक्टर से खनन कार्य करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत मिलने पर ट्रैक्टर का चालान नहीं करेगा। शिकायत नाहन डीएसपी विजिलेंस कार्यालय में पहुंची।

इसके बाद रिश्वत मांगने वाले को दबोचने के लिए जाल बिछाया गया। डीएसपी विजिलेंस नाहन आरपी जसवाल की टीम वीरवार को राजबन पहुंची। शिकायतकर्ता के माध्यम से खनन गार्ड को 3000 रिश्वत राशि दी। जैसे ही कैमिकल रंग वाले नोट वाली राशि दी गई। आरोपी को टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम ने बताया कि कार्य पूरा करने के एवज में आरोपी ने तीन हजार रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


उधर, नाहन विजिलेंस के डीएसपी आरपी जसवाल ने इसकी पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि टीम ने राजबन में रिश्वत 3000 रुपये लेते हुए खनन गार्ड अजय जमवाल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें