फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने ऊना कार्यालय में 50 और मैहतपुर के कैफे से 15 फर्जी चालान पकड़े

Sat, 15 Feb 2020 11:36 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना

सार

  • ऊना के कर एवं आबकारी विभाग में गड़बड़झाले का मामला 
  • विजिलेंस ने जाली चालान बनाने वाले सेंटर में दी दबिश
  • ऊना कार्यालय में 50 और मैहतपुर के कैफे से 15 फर्जी चालान पकड़े 
  • जांच में ऑनलाइन चालान में भी पाया गया फर्जीवाड़ा
  • कार्यालय से दो कंप्यूटर भी जब्त
  • खंगाला जाएगा 10 सालों का रिकार्ड 
विज्ञापन
विजिलेंस ने मैहतपुर में दबिश दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबकारी एवं कराधान विभाग के कार्यालय में पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स की अदायगी में चल रहे गड़बड़झाले को लेकर विजिलेंस ने मैहतपुर स्थित एक साइबर कैफे में दबिश दी। जांच दल को 15 ऐसे फर्जी चालान मिले, जो कंप्यूटर की मदद से जाली तरीके से बनाए गए थे। टीम ने रिकार्ड कब्जे में ले लिया है। विजिलेंस टीम ने एएसपी सागर चंद्र की अगुवाई में रत्न वेब सॉल्यूशन एंड कैफे पर रेड की। एएसपी ने बताया कि इस कैफे को मोहित नामक शख्स चलाता है। कैफे में से 15 फर्जी चालान, जबकि दो कंप्यूटर भी जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन


दूसरी ओर, विजिलेंस ने आबकारी एवं कराधान विभाग ऊना कार्यालय के रिकार्ड में पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स के करीब 50 चालान फर्जी पाए गए हैं। ऑनलाइन चालानों में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। शुक्रवार को विजिलेंस ने आबकारी एवं कराधान विभाग के कई कर्मचारियों को पूछताछ के लिए विजिलेंस थाने में तलब किया। बताया जा रहा है कि कार्यालय में कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से कुछ एजेंट व वाहन मालिक साइबर कैफे से नकली चालान बनाकर सरकार को चूना लगा रहे थे।

विजिलेंस टीम ने पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स की अदायगी में चल रहे गड़बड़झाले को लेकर शुक्रवार को शातिरों के कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले शातिर फरार हो गए। विजिलेंस टीम ने आबकारी एवं कराधान विभाग के उपायुक्त कार्यालय के कुछ कर्मियों को पूछताछ के लिए तलब किया। इसके अलावा कई वाहन चालकों को भी विजिलेंस थाने में बुलाकर पूछताछ की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी सागर चंद्र ने बताया विजिलेंस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें