फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने 4500 रुपये की घूस लेते पकड़ा एआरटीओ

Mon, 18 Mar 2019 07:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन / कालाअंब (सिरमौर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

औद्योगिक नगरी कालाअंब में विजिलेंस नाहन की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। डीएसपी विजिलेंस डॉ. प्रतिभा चौहान की अगुवाई में टीम ने एआरटीओ को 4500 रुपये की घूस लेते रंगे हाथों दबोचा। विजिलेंस ने आरोपी एआरटीओ दीनूराम को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश की सीमा से सटे कालाअंब बैरियर पर तैनात एआरटीओ पर घूसखोरी के आरोप थे। हरियाणा के नारायणगढ़ के शिकायतकर्ता फ्यूल चिप्स के कारोबारी राजीव ने इस मामले की जानकारी विजिलेंस को दी। विजिलेंस ने सोमवार को करीब दो बजे कालाअंब में जाल बिछाया।

विजिलेंस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरोपी को जैसे ही पैसे का भुगतान किया, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोच लिया। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता नारायणगढ़ से कालाअंब के उद्योगों में जलाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली टिंबर की लकड़ी की सप्लाई करता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

विजिलेंस ने ऐसे दबोचा

सांकेतिक तस्वीर
कालाअंब बैरियर पर तैनात एआरटीओ बाहरी राज्य से प्रदेश में प्रवेश करने वाले वाहनों की ओवरलोडिंग के साथ टैक्स कलेक्शन करता था। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को जानकारी दी थी कि एआरटीओ उसके ट्रैक्टर को बैरियर पर पास करने के लिए रिश्वत की मांग करता है।

नारायणगढ़ से कालाअंब बैरियर को पार करने के लिए आरोपी शिकायतकर्ता से मासिक रूप से 1500 रुपये की घूस ले रहा था। इस मामले की जानकारी विजिलेंस को दी गई। इसके बाद विजिलेंस से त्वरित कार्रवाई की। 

डीएसपी डॉ. प्रतिभा चौहान ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आरोपी को 4500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दे दी है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें