फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में लुढ़की वैन, पांच लोग घायल

Thu, 06 Nov 2014 04:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू जिला की लगवैली में वीरवार सुबह एक वैन के गहरी खाई में गिरने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसा वीरवार सुबह करीब सवा दस बजे हुआ, जब ये सभी लोग वैन में सवार होकर कुल्लू आ रहे थे।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही 108 मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक एक वैन संख्या एचपी 34बी 1651 वैन लगवैली से कुल्लू की ओर आ रही थी। इसी दौरान वैन सुमा के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसा राहगीर डोला राम को बचाते हुए हुआ बताया जा रहा है। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब नब्बे मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


घायलों में चालक ओम प्रकाश (35), सुरेंद्र सिंह (42), डोला राम (40), देवी सिंह (74), मेहर चंद (66) और रामदेई (78) शामिल हैं। घायलों में देवी सिंह और रामदेई की हालत नाजुक बनी हुई है। घायलों को कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें