फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर सेल्समैन ने छेड़ी महिला, कपड़े फाड़े

Thu, 06 Nov 2014 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक शख्स ने सरेआम दुकान पर आई महिला से छेड़खानी कर डाली। साथ ही उसके कपड़े भी फाड़ दिए। मामला शिमला के निरमंड की खरगा पंचायत का है। यहां रहने वाली महिला ने शेर सिंह सैल्समैन पर छेड़छाड करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला का कहना है कि महिला घर से सोसाईटी के दुकान में राशन खरीदने के लिए आई थी। राशन लेने के बाद महिला अपने पति को फोन करने के लिए सुखराम के करियाना की दुकान पर गई।

वहीं साथ में डिपो का सैल्समैन शेर सिंह शराब नशे में बैठा था। जैसे ही पति को फोन करने शुरू किया कि पीछे से शेर सिंह ने महिला को छेड़ना शुरू कर दिया और महिला के कपड़े भी फाड़ दिए।
विज्ञापन


पुलिस में दी शिकायत

महिला का कहना है कि जब बचाव के लिए शोर मचाना शुरू किया कि आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला ने इस सारी बाते अपने पति को सुनाई। इसके बाद पति ने केस दर्ज करवा दिया है।

महिला का कहना है कि आरोपी अभी भी घर में आकर पुलिस के पास जाने पर जान से मारने का धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए कानूनी कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें