हमले में ओम प्रकाश के सिर पर गहरी चोटें आई हैं, जबकि सुनील कुमार को हल्की चोटें लगी हैं। वन रक्षकों ने राजगढ़ थाना में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
वन रक्षकों ने पुलिस को दो हमलावरों के बाकायदा नाम भी बताए हैं, जबकि तीसरे को वह पहचान नहीं सके। आरोप है कि इस मारपीट के दौरान उनकी वर्दी भी फाड़ दी गई। वन मंडल अधिकारी राजगढ़ मृत्युंजय माधव ने बताया कि वन रक्षक ओम प्रकाश व सुनील चौहान पर तीन लोगों ने हमला किया है।
वह अपनी बीटों से ड्यूटी कर लौट रहे थे। इस बारे पुलिस में शिकायत की गई है। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। वन रक्षकों का मेडिकल करवाया गया है।