फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर को जा रहे थे, गाड़ी ने कुचल डाले

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अंबोटा में शुक्रवार सुबह पेश आए दर्दनाक हादसे में एक की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। उसे घायलावस्था में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन


जबकि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह साढ़े पांच अंबोटा निवासी नरेश ठाकुर एवं विपन कुमार रोजाना की तरह सैर कर वापस घर लौट रहे थे।

सैर से वापस लौट रहे थे

इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने विपरीत दिशा में आकर पीछे से दोनों को जोरदार टक्कर दे मारी। इससे नरेश ठाकुर (50) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि विपन गंभीर रूप से घायल हो गए। विपन को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे नाजुक हाल में उसे जालंधर रेफर कर दिया है।

कार सवार मौके से फरार हैं। इनकी धरपकड़ को पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी अंब सागर चंद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।
विज्ञापन

आमने-सामने टकराई बाइकें

अंब-ऊना मार्ग पर शुक्रवार सुबह पेट्रोल पंप के पास दो मोटरसाइकिलों के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में छह वर्षीय बच्चे सहित तीन लोग गंभीर जख्मी हो गए। उन्हें 108 की मदद से उन्हें खंड चिकित्सालय अंब ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया है।

19 वर्षीय हनीफ मोहम्मद निवासी धुसाड़ा अपनी बड़ी बहन के बेटे सावर को कुठेरा खैरला से अपने साथ धुसाड़ा लेकर जा रहा था। इसी दौरान ऊना की ओर से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिल चालक एवं छह वर्षीय सावर करीब 20 फीट दूर जाकर गिरे।

सूचना मिलते ही 108 की मदद से उन्हें खंड चिकित्सालय अंब ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए फौरन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया। दूसरे बाइक चालक की पहचान दिनेश कुमार निवासी तलवाल के रूप में हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें