फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की टक्कर में मासूम की मौत, आरोपी फरार

Mon, 28 Mar 2016 04:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
हादसे के बाद से बाइक सवार फरार चल रहा है।
विज्ञापन
ऊना क्षेत्र के घालूवाल में दो बाइकों की जबरदस्त भिड़ंत में मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। बच्ची की पहचान दो वर्षीय जैसमीन कौर पुत्री जसवंत राय निवासी जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है। हादसे में बच्ची की मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिसे गंभीर अवस्था में क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच तेज कर दी है। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक जसवंत निवासी जालंधर अपनी पत्नी राजविंद्र कौर तथा दो वर्षीय बेटी जैसमीन के साथ पीरनिगाह मंदिर माथा टेककर बाइक पर सवार होकर वापस घर लौट रहा था। घालूवाल पहुंचने पर सामने से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में राजविंद्र कौर तथा जैसमीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जैसमीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें