फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेरोइन बेचने वाली दो महिलाओं समेत पांच नशा तस्कर दबोचे

Fri, 07 Sep 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के नारकोटिक्स सेल की टीम ने धर्मशाला स्थित गुरुद्वारा रोड में एक किराये के घर में रह रहे अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच सदस्यों को दबोचा है। आरोपियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। दो युवकों की उम्र महज 20 साल बताई जा रही है। छापामारी के दौरान टीम ने आरोपियों के कब्जे से 29.99 ग्राम हेरोइन, 65 हजार रुपये, आठ मोबाइल, एक वजन करने की मशीन और तीन एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने चिट्टे के कारोबार के आरोप में 20 वर्षीय अमन वर्मा निवासी भदरोआ तहसील नूरपुर, 31 वर्षीय अजय कुमार निवासी दीनानगर जिला गुरदासपुर पंजाब और इसकी पत्नी रॉबी, 20 वर्षीय अमित निवासी हरिजन कालोनी दीनानगर पंजाब और जम्मू के कठुआ से संबंध रखने वाली बबीता को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को गिरफ्तार कर सदर थाना धर्मशाला में मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है नशा तस्करों के तार पंजाब व जम्मू-कश्मीर से भी जुड़े हुए हैं। पुलिस पता लगा रही है कि नशा कहां से और कहां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


एसएसपी संतोष पटियाल ने बताया कि जिला की नारकोटिक्स सेल को तस्करों की गुप्त सूचना मिली थी। टीम ने धर्मशाला पुलिस के सहयोग से गुरुद्वारा रोड धर्मशाला के समीप जाल बिछाकर नशा तस्करों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें