फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर चक्र विजेता शहीद के घर से दो सेवा मेडल चोरी, भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाई थी शहादत

Tue, 25 Jun 2019 09:12 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंबागांव (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहादत पाने वाले वीर चक्र विजेता शहीद कुशल सिंह के घर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई है। शातिर चोर शहीद के दो सेवा मेडल समेत ढाई किलो वजन के चांदी के गहने और 70 हजार रुपये की नकदी उड़ा ले गए।

विज्ञापन


वारदात के समय शहीद का बेटा और बहू घर पर नहीं थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। लंबागांव के तलवाड़ गांव में शहीद के घर में चोरी से स्थानीय लोगों में रोष है। बता दें कि शहीद के परिवार ने वीर चक्र और सोने के जेवरात बैंक लॉकर में रखे थे जो सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

कुशल सिंह 1956 में थर्ड डोगरा रेजीमेंट में भर्ती हुए

1937 में जन्में कुशल सिंह 1956 में थर्ड डोगरा रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान 8 नवंबर, 1971 को उन्होंने शहादत पाई। 1972 को मरणोपरांत उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया था। पुलिस के अनुसार शहीद का बेटा पदम ठाकुर और उनकी पत्नी शिक्षा विभाग में सेवारत हैं।

मंगलवार को रोजाना की तरह वे ड्यूटी पर गए थे। दोपहर बाद जब दोनों घर पहुंचे और दरवाजा खोलकर देखा तो चोरी का पता चला। पुलिस थाना लंबागांव के एएसआई नंदलाल ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें