फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी पर खाल की तस्करी, पुलिस का बड़ा खुलासा

Tue, 03 Feb 2015 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल पुलिस ने एक बड़ी सफलता के तहत दो युवकों को तेंदुए की चार खालों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई खालों की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लाखों की आंकी जा रही है।
विज्ञापन


मामला बिलासपुर जिला का है। आरोपी उस समय पुलिस के हत्थे चढ़े जब वह खालें लेकर जा रहे थे। दोनों आरोपी ऊना जिला के रहने वाले हैं।

हालांकि पुलिस अभी इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है दोनों युवक उक्त खालों में कहां और किसे बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सफेद रंग की बोरी से मिली खालें

पुलिस के अनुसार बिलासपुर कॉलेज रोड के पास मंगलवार सुबह नाका लगाया गया था। इसी दौरान एक स्कूटी में दो युवक यहां से गुजर रहे थे। युवक के पास एक सफेद रंग की बोरी थी।

पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने उनकी तलाशी ली। बोरी खोलने पर पता चला कि इसमें तेंदुए की चार खालें हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर खालों और स्कूटी को कब्जे में ले लिया है।

आरोपियों की पहचान कर्ण (22) निवासी पटैहर नाहरियां अंब और सतीश कुमार (33) के तौर पर हुई है। पुलिस इस बात की छानबीन कर रही है कि कहीं आरोपियों के तार अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से तो नहीं है। इसको लेकर आरोपियों से गहनतापूर्वक पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें