फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक हालत में थे लड़के-लड़कियां, पुलिस को देख लगे भागने

Thu, 08 Sep 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने लड़के लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। हालांकि पुलिस को आता देख सभी भागने लगे लेकिन दो जोड़े आखिरकार पुलिस के हत्‍थे चढ़ ही गई। वहीं, कुछ फरार भी हो गए।
विज्ञापन


मामला हिमाचल के पांवटा का है। यहां सुरक्षा शाखा और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक होटल में छापामारी की। इस दौरान दो युवक और 2 नाबालिग लड़कियां होटल के कमरों से पकड़े गए। एक युवक पांवटा और दूसरा हरियाणा का बताया जा रहा है।

दोनों युवतियां नाबालिग बताई जा रही हैं। आरोप है कि आरोपी इन्हें बहला फुसला कर होटल में लेकर गए। पुलिस जांच टीम पोस्को एक्ट और अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिल रही थी कि एक होटल में स्थानीय और बाहरी राज्यों से कुछ लोग आवारागर्दी करने पहुंच रहे हैं। बुधवार दोपहर को पांवटा थाने से एएसआई नौखराम, एचसी जितेंद्र, महिला पुलिस आरक्षी पूनम, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह तथा नवराज शर्मा की टीम ने एनएच-7 से कॉलेज मार्ग स्थित एक होटल में दबिश दी।
विज्ञापन

नाबालिगों के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में थे युवक

इस दौरान दो कमरों में रुके लड़के-लड़कियों के 2 जोड़े पकड़े गए। दोनों लड़कियां नाबालिग बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम की दबिश की भनक लगते ही एक जोड़ा भागने में सफल भी रहा। पकड़े गए लड़के-लड़कियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

होटल से पकड़े गए लड़कों में हरियाणा के यमुनानगर क्षेत्र निवासी राहुल (21) तथा पांवटा क्षेत्र निवासी ललित (19) से पूछताछ की जा रही है। जांच टीम नाबालिग लड़कियों की वास्तविक उम्र का पता लगा रही है। लड़की की मां के बयान पर आरोपी युवकों के खिलाफ पोस्को एक्ट और अश्लील हरकते करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

उधर, एएसपी पांवटा विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि की है। कहा कि नाबालिग लड़की की मां के बयान पर आरोपी युवकों पर पोस्को एक्ट की धारा-8 तथा अश्लील हरकतें करने का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें