सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर एक नैनो कार के ढांक में लुढ़क जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे जयदेवी के पास एक नैनो कार अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में लुढ़क गई।
इस हादसे में कार में सवार शिमला निवासी भगत राम (26) पुत्र रुप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मैरामसीत निवासी सुनील दत्त (31) को गंभीर अवस्था में नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां से चिकित्सकों ने उसे शिमला स्थित आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।