फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: इंदौरा में पकड़ी दो करोड़ की हेरोइन और नकदी

Mon, 25 Jan 2021 07:24 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ठाकुरद्वारा (कांगड़ा)
विज्ञापन
हेरोइन (सांकेतिक)
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के डमटाल पुलिस ने इंदौरा के तोकी गांव में दो करोड़ रुपये का चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों से 1.74 लाख रुपये की नकदी भी मिली है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान चलाया है। पुलिस को सूचना मिली कि गांव तोकी के घर मे चिट्टे की खेप पड़ी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घर में दबिश दी।

विज्ञापन


   पुलिस ने घर के बाहर बरामदे में कच्ची जगह पर करीब ढाई फीट खुदाई की। इसके बाद पुलिस ने दो अलग अलग जगहों से 377 ग्राम चिट्टे की खेप और इसके साथ ही कुछ ही दूरी ओर खोदे गए गड्ढे से एक लाख 74 हजार रुपये बरामद किए।  डीएसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि मामले में एक ही परिवार के चार आरोपियों को पकड़ा गया है। एक अन्य की पुलिस को तलाश है। सोमवार को चारों आरोपियों को इंदौरा न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें