फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल बॉर्डर पर पकड़े गए दो चीनी युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के तहत नामज्ञा में रविवार को बिना इनर लाइन परमिट घूम रहे चीनी युवक यांगपेंग के और गोंगबीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उनके साथ लद्दाख की दो युवतियां छेवांग लामो और देचन आंमो भी थीं। पुलिस के मुताबिक यांगपेंग का पासपोर्ट 27-12-2022 और वीजा की 25-8-2014 और गोंगबीन के पासपोर्ट की 23-7-2023 और वीजा 24-7-2014 तक मान्य है।

यह पुलिस की घोर लापरवाही मानी जा सकती है। महज गाड़ी का नंबर नोट कर ही अपने कर्त्तव्य से इतिश्री कर लेना और इनर लाइन परमिट की छानबीन न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन

लापरवाही के बाद खुद को बचा रही पुलिस

मामले में पुलिस भी कहीं न कहीं खुद को बचाती नजर आ रही है। उपायुक्त डीडी शर्मा ने भी माना कि आकपा चैक पोस्ट पर पुख्ता प्रबंध किए होते तो इस तरह की घोर लापरवाही न होती।

उक्त लोगों ने इनर लाइन परमिट नहीं लिया था। इसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया है। उधर, एसपी किन्नौर अजय सिंह बौद्ध ने कहा कि चारों लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इन्हें पूह से रिकांगपिओ लाया जा रहा है। यहां कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, उपायुक्त डीडी शर्मा ने कहा पुलिस प्रशासन के आकपा चैकपोस्ट पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए होते तो यह लापरवाही न होती।

उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो।
विज्ञापन

दोनों युवकों से शुरू की पूछताछ

नामज्ञा में रविवार को बिना इनर लाइन परमिट गिरफ्तार किए गए चीनी युवक यांगपेंग और गोंगबीन से पुलिस ने पूछताछ की।

इस दौरान युवकों ने बताया कि वह दिल्ली से किन्नौर घूमने आए थे। वह इनर लाइन परमिट के बारे में नहीं जानते थे।

उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में यह गलती हुई है। उधर, डीएसपी किन्नौर अजय बौद्ध ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास वीजा और पासपोर्ट सही पाया गया है।

केवल इनर लाइन परमिट न होने के कारण उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पकड़े गए लोगों को कोर्ट लाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें