फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग पर मिली युवक की रक्तरंजित लाश

Sun, 15 Jan 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकभिटारा रेलवे क्रासिंग के पास करीब 26 साल के युवक का रक्तरंजित शव बरामद हुआ है। मौके पर रेलवे इंजन की फुटप्लेट एंगल मिलने से मौत की वजह पर सस्पेंस बरकरार है। फिलहाल पुलिस ने इसे रेल हादसा मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

सीतापुर रेलमार्ग पर रोजा थाना क्षेत्र के चकभिटारा की रेलवे क्रासिंग किमी संख्या चार के पास रविवार सुबह गेटमैन अजय कुमार ने युवक की लाश पड़ी देखी। लाश के पास ही डीजल इंजन का फुटप्लेट एंगल और मृतक की चप्पलें पड़ी थीं। अजय ने पुलिस को बताया कि मृतक के शरीर पर काली रंग की जैकेट, लाल रंग की शर्ट और नीली जींस हैं। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। पहली नजर में मामला रेल हादसे का प्रतीत हो रहा है। हालांकि युवक कौन है और इंजन का एंगल यहां कैसे पड़ा है, यह जांच का विषय है। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई रेल टिकट नहीं मिला है और न ही उसकी शिनाख्त कराने वाली कोई चीज मिली है। शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति साफ हो पाएगी।             
लूट कांड का आरोपी पसगवां पुलिस के हवाले
शनिवार को बरबर रोड से लूटी गयी स्कार्पियो और दबोचे गए आरोपी को रोजा पुलिस ने पसगवां पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी के खिलाफ  विभिन्न मामलों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को ददौरा से बरबर लौटते समय इस्लामुद्दीन और कमलेश गौतम निवासी बरबर थाना पसगवां को चार बदमाशों ने बंधक बनाकर स्कार्पियो लूट ली थी जिसे रोजा पुलिस ने महालिया खाड़े गांव के पास घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया था। बीती देर रात उच्चाधिकारियों ने घटना के क्षेत्राधिकार का निर्धारण होने के बाद इस पूरे मामले को रोजा पुलिस द्वारा पसंगवा जिला खीरी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ  पसंगवा पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें