फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा समेत चरस की बड़ी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 03 Aug 2018 09:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठियोग (रामपुर बुशहर)
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में चिट्टा समेत चरस की बड़ी खेप बरामद की है।  उपमंडल ठियोग के साथ लगते फागू के पास सीआईडी की टीम ने देर रात नाके के दौरान एक पिकअप गाड़ी से लाखों रुपये की नकदी और चरस तथा चिट्टे की खेप पकड़ी है।

विज्ञापन


सहायक जिला न्यायवादी ध्रुव शौनक ने बताया कि देर रात नाके के दौरान पुलिस ने गाड़ी संख्या एचबी 62 बी 1243 पिकअप से प्रेम लाल गांव जागौड़ा धमादंरी तहसील ठियोग को 3 लाख 71 हजार सहित 106 ग्राम चरस और 4.31 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा है। 

  सीआईडी की टीम ने शुक्रवार देर शाम को आरोपी को अदालत में पेश किया। यहां अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश की अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


वहीं कोटखाई के शापिंग कांप्लेक्स के पास पुलिस ने राजेश कुमार (26) को 3.35 ग्राम हेरोइन और 16 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी मंडी जिला के सुंदरनगर का निवासी है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।   

विज्ञापन

3 किलो तीन सौ ग्राम चरस बरामद  

फाइल फोटो
 उपमंडल ठियोग के साथ लगते गजैड़ी के पास पुलिस को नाके के दौरान चरस की एक बड़ी खेप बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार चरस के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान श्याम लाल  (46) पुत्र परमांदन के रूप में हुई है।

आरोपी वीरवार देर रात करीब दस बजे गजैड़ी के पास सड़क किनारे पीठ पर बैग उठाकर छैला की ओर जा रहा था। पुलिस को देखकर आरोपी के चेहरे का रंग उड़ गया। एसआई सुरजीत सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे।

आरोपी की तलाशी लेने पर तीन किलो तीन सौ ग्राम चरस बरामद हुई है। शुक्रवार देर शाम आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अतिरिक्त न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। सहायक जिला न्यायवादी ध्रुव शौनक ने मामले की पुष्टि की है ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें