फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने से पहले पत्नी ने किया था पति को फोन, बोली-मैं जा रही हूं...

Fri, 03 Aug 2018 09:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बल्लभगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

मैं जा रही हूं, आप गुड़िया का ख्याल रखना। दुष्कर्म की शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से परेशान महिला ने कदम उठाने से पहले अपने पूर्व पति को फोन किया। उसने उससे तीन साल की बेटी को अपने पास ले आने और उसका ख्याल रखने की बात कही थी। महिला के पति ने उससे फोन पर पूछा भी क्या हुआ, मगर उसने फोन काट दिया और बंद कर दिया।

विज्ञापन


दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखने वाली पीड़ित महिला की तीन साल की बेटी अपने नाना-नानी के पास कोलकाता में रहती है। मूलरूप से दिल्ली निवासी पीड़ित महिला के परिजन अब कोलकाता में जाकर बस गए हैं। महिला के पति ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे फोन आने के बाद वह लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश कर रहा था। एक बार फोन लगा, मगर उसकी पत्नी ने फोन काट दिया। इसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया।

दोपहर को उसके पास एक महिला पुलिसकर्मी का फोन आया था, जिसने उसे बताया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब है, वह उल्टियां कर रही है और वह जल्दी बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल पहुंच जाए। वहां पहुंचने पर उसे पता चला कि फिरे सिंह के खिलाफ दी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर उसने जहर खा लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते से खुश नहीं हूं

समझौते से खुश नहीं हूं
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह के शिकायत देने के बावजूद पीड़ित महिला आरोपी फिरे सिंह के खिलाफ कार्रवाई को तैयार नहीं हो रही थी। वह उसके साथ ही रहना चाहती थी। इसके कारण उसने दो बार आपसी तौर पर बातचीत के लिए पुलिस से समय भी लिया था।

एक अगस्त को दोनों पक्षों में समझौता हो गया था, मगर अगले दिन दो अगस्त को सुबह पीड़ित महिला ने जांच अधिकारी को फोन कर बताया कि वह समझौते से खुश नहीं है और उनके पास कार्रवाई के लिए आ रही है। हालांकि, महिला के पति ने इससे इंकार किया है। उसका कहना है कि समझौता ही करना होता तो उसकी पत्नी शिकायत क्यों देती और फिर जहर क्यों खाती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें