फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.5 लाख नकदी लेकर फरार दोनों आरोपी गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब(सिरमौर)
विज्ञापन
धौलाकुआं लूट कांड का चंद घंटों में पर्दाफाश करने वाली टीम एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन के साथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने कहा कि धौलाकुआं लूट कांड का चंद घंटों में पर्दाफाश कर दिया गया है। इस मामले में वीरवार रात को ही 2 आरोपी गिरफ्तार किए थे। जंगल में फरार दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से 3.65 लाख नकदी व बैग बरामद किया गया है।
विज्ञापन


अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना राजकुमार पर 48 एवं अन्यों पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस साजिश में पांवटा का एक व्यक्ति शामिल है, उसको भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। एसपी शनिवार को पांवटा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में संबोधित कर रही थीं।

वीरवार को धौलाकुआं में व्यापारी के साथ लूट वारदात हुई थी। नाहन गुन्नुघाट मालरोड निवासी व्यापारी गौरव जैन(36) के साथ कंपनी के सेल्समैन मुकेश कौशल, हेम प्रकाश व अशोक शर्मा थे। अपनी कार एचपी18बी-2016 में सवार होकर पांवटा से रात करीब पौने 9 बजे धौलाकुआं वापिस पहुंचे। स्थानीय व्यापारी राजीव गोयल की दुकान गिरोह सदस्य ने नकदी बैग छिन लिया।
विज्ञापन


बिना नंबर प्लेट की कार में फरार हो गए। धौलाकुआं से हरिपुरखोल मार्ग की तरफ कार घुमा दी। हरियाणा सीमा पर चरनावाला के ग्रामीणों ने रोक लिया। भागने के प्रयास में कार पैरापिट से टकराई, एक ग्रामीण जख्मी हो गया। ग्रामीणों ने चालक हरियाणा कैथल के ग्राम साकरा निवासी आरोपी चंद्रभान सिंह(31) पुत्र प्यारा राम को दबोच लिया।

माजरा पुलिस चौकी टीम ने जंगल में नाकाबंदी कर सेवा सिंह उर्फ बंटी (30) को दबोचा। शनिवार सुबह पुलिस ने 4 बजे जंगल से कैश समेत आरोपी धर्मपाल(33) पुत्र वेद प्रकाश निवासी सकरा कैथल हरियाणा व राजपाल (33) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से कुल 3.65 लाख नकदी व बैग में रखा सभी सामान बरामद कर लिया है।

एसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-392, 307 व 34 के तहत मामला दर्ज है। इस मामले में पुलिस टीम एवं ग्रामीणों के सहयोग से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से नकदी व वाहन एचआर085-1243 कब्जे में ले लिया गया है।  इस मौके पर एएसपी विनोद धीमान, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर, एसएचओ लायक राम सिसौदिया व एएसआई देवी सिंह समेत पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें