फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल संचालक की हत्या में दो और गिरफ्तार

Mon, 20 Aug 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

नालागढ़-बद्दी हाईवे पर खरूणी स्थित निजी स्कूल संचालक की हत्या मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस एक आरोपी को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में कुल तीन गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद हत्या के कारणों का खुलासा करेगी। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार निजी स्कूल संचालक भगतराम सैणी की हत्या मामले में नरेंद्र सिंह पुत्र सरदार करनैल सिंह निवासी ठेडा डाकघर लोदीमाजरा तहसील बद्दी और जसविंद्र सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र जसपाल सिंह निवासी गांव मनाना डाकघर बोलोलपुर तहसील व जिला मोहाली (पंजाब) को गिरफ्तार किया है।

हत्या की साजिश में नरेंद्र सिंह की भूमिका पाई जा रही है। पुलिस गुरदेव सिंह निवासी गांव निचला खेड़ा को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हत्याकांड को 12 अगस्त को तड़के 3:30 बजे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया था। 
विज्ञापन


जल्द होगा हत्या के कारणों का खुलासा
एसपी बददी रानी बिंदु सचदेवा ने कहा कि मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। मामले में अभी और गिरफ्तारियां होनी हैं। पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा जल्द करेगी।  

निजी स्कूल संचालक के पक्ष में सड़क पर उतरे छात्र
निजी स्कूल संचालक की हत्या के आरोपियों को सजा दिलाने के लिए छात्र सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी करके रोष प्रदर्शन कर न्याय के लिए मांग उठाई। बताया जाता है कि रविवार को स्कूल के कुछ छात्रों ने हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई है। 

दर्ज नहीं हो सके भगतराम सैणी की पत्नी के बयान 
पुलिस अभी निजी स्कूल संचालक भगतराम सैणी की पत्नी नवजोत सैणी के बयान कलमबद्ध नहीं कर पाई है। वे हादसे में गंभीर घायल हो गई हैं। रविवार को एएसपी एनके शर्मा स्वयं पीजीआई गए, लेकिन उनकी स्थिति बयान देने की हालत में न होने के कारण उनसे बात नहीं हो पाई है। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें