दसवीं और बारहवीं की परीक्षा के विभिन्न विषयाें के पेपर में नकल करते 20 नकलची पकड़े गए हैं। शुक्रवार को जमा दो कक्षा का केमिस्ट्री और फाइन आर्ट्स का पेपर था। वहीं दसवीं कक्षा के परीक्षार्थी अंग्रेजी विषय का पेपर देने पहुंचे थे।
परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए उड़नदस्तों ने विभिन्न केंद्रों में निरीक्षण के दौरान नकलचियों को पकड़ लिया। शुक्रवार को कुल 20 नकलचियों में से कांगड़ा से तीन हमीरपुर में 6, सिरमौर में 8 और ऊना में नकल के 3 मामले पकड़े गए। बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि शुक्रवार को 20 नकल के मामले सामने आए हैं। उड़नदस्तों ने नकल के केस बना दिए हैं।