फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक से लूटपाट, गला घोंटकर सड़क किनारे फेंका शव

Thu, 06 Apr 2017 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भावानगर/सांगला(किन्नौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिले के टापरी में ट्रक चालक की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। हत्यारों ने पुलिस गुमटी टापरी के करीब 150 मीटर दूर मंगलवार देर रात इस वारदात को अंजाम दिया है। शव के निकट रस्सी भी बरामद हुई है। मृतक के गले और सिर पर गहरी चोटों के निशान हैं। एसपी रोहित मालपानी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर हत्यारों की धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर दी है। सूचना मिलने पर किन्नौर पुलिस प्रमुख रोहित मालपानी बुधवार सुबह सात बजे ही टापरी पहुंच गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात करीब एक बजे टापरी सब्जी मंडी में पुलिस गश्त पर थी।

इस दौरान उन्हें सब्जी मंडी में खड़े ट्रक से समीप सड़क पर शव दिखाई दिया। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे। किसी ने उसकी हत्या कर दी थी। पड़ताल करने पर पता चला कि यह शव संतोष कुमार (52) निवासी गांव बही तहसील नादौन जिला हमीरपुर का है।
विज्ञापन


संतोष कुमार भावानगर में अमर लाल एंड सन्ज के पास कई वर्षों से बतौर चालक काम कर रहा था। संतोष तीन-चार दिन पहले भावानगर से पूह उपमंडल के विभिन्न गांवों में सप्लाई का सामान लेकर गया था। मंगलवार रात वापसी पर वह टापरी में उगाही के लिए रुका हुआ था। इसी बीच किसी ने उसके सिर पर वार किया और रस्सी से गला घोंट कर मौत के घाट उतार डाला।
विज्ञापन

ट्रक से गायब है लाखों की नकदी से भरा बैग

पुलिस ने इसकी सूचना भावानगर थाने और अमर लाल एंड सन्ज को दी। अमर लाल ने तुरंत टापरी पहुंचकर हत्या का मामला दर्ज करवाया। बताया जा रहा है कि ट्रक से कैश बैग भी गायब है। इसमें तीन से चार लाख रुपये बताए जा रहे हैं। इसके अलावा मृतक की पेंट की गुप्त जेब में साढ़े 86 हजार रुपये मिले हैं।

हत्या लूटपाट के इरादे से की गई या कोई और वजह थी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है। बुधवार को भावानगर व्यापार मंडल के लोग भी टापरी पुलिस चौकी पहुंचे और पुलिस से हत्यारों को जल्द पकड़ने की मांग की। साथ ही

व्यापारियों ने भावानगर बाजार में दुकानें बंद रखीं। एसपी रोहित मालपानी और एसएचओ इंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्यारों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ ले गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें