फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों ने किराए पर ली टैक्सी और फिर...

Mon, 31 Mar 2014 11:29 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बनखंडी के पास सीरां दा परोह में पर्यटक बने लुटेरों ने चालक पर जानलेवा हमला कर टैक्सी छीन ली और फरार हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस ने चार घंटे के भीतर ही चार लुटेरों को दबोच लिया जबकि पांचवें ने खाई में छलांग लगा दी। सूत्र कह रहे हैं कि उसकी मौत हो गई जबकि पुष्टि नहीं कर रही।

पुलिस के अनुसार पांच युवकों ने चिंतपूर्णी से कांगड़ा किला घूमने के लिए इंडिगो कार किराये पर ली।

कार चालक सुरेश कुमार पुत्र जैसी राम निवासी ढलियारा पांचों युवकों को लेकर सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कांगड़ा के लिए निकला।

कांगड़ा किले से वापस चिंतपूर्णी लौटते समय सीरां दा परोह नामक स्थान पर चाय पीने के बहाने बदमाशों ने कार रुकवा ली।
विज्ञापन

चाकू से किया वार

एक युवक ने पीछे से सुरेश को पकड़ लिया और दूसरे ने उस पर चाकू से वार कर दिया। खतरा भांप सुरेश ने बेहोश होने का नाटक किया।

बदमाशों ने चालक को रस्सी से बांधकर शिवनाथ गांव में पुलिया के नीचे फेंक दिया और कार लेकर भाग गए। चालक किसी तरह पुलिया से निकलकर सड़क पर पहुंचा और एक स्कूटर चालक की सहायता से धवाला पहुंच गया।

108 नंबर एंबुलेंस से उसे सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं।

चिंतपूर्णी के निकट बगली में नाका लगा देख लुटेरे नलसूहा-चनौता लिंक मार्ग की ओर भागे। घिरा देख कार छोड़कर जंगल में छुप गए। पुलिस ने लोगों की मदद से चार बदमाशों को दबोच लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें