फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में जबरन धर्मांतरण पर हंगामा, नकदी व यूपी की गाड़ी समेत तीन धरे

Wed, 29 Sep 2021 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर

सार

 विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने धर्मांतरण करवाने यूपी नंबर की गाड़ी (यूपी-80-बीएन-1372) में आए तीन लोगों को पुलिस थाना रामपुर पहुंचाया और उन पर कार्रवाई करने के लिए मंगलवार रात पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
बरन धर्मांतरण करवाने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाली लालसा पंचायत में जबरन धर्मांतरण करवाने का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने धर्मांतरण करवाने यूपी नंबर की गाड़ी (यूपी-80-बीएन-1372) में आए तीन लोगों को पुलिस थाना रामपुर पहुंचाया और उन पर कार्रवाई करने के लिए मंगलवार रात पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन किया। पुलिस ने तीनों लोगों को गिरफ्तार कर धारा 295ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को तीनों कोर्ट में पेश किए गए, जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मौसम: हिमाचल में तीन अक्तूबर तक बरसेंगे बादल, जानें मानसून की स्थिति

थाना प्रभारी रामपुर संतोष कुमार के मुताबिक पता चला कि लालसा पंचायत में मंगलवार दोपहर बाद एक यूपी नंबर की गाड़ी पहुंची और इसमें सवार तीन लोग एक दुकान पर आ धमके। पैसों का प्रलोभन देकर वे स्थानीय दुकानदार पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। परिवर्तन न करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीणों और विहिप कार्यकर्ताओं ने तीनों आरोपियों को पकड़ा और रामपुर पुलिस थाने ले गए। तलाशी के दौरान गाड़ी में रखे बैग और अटैची में अलग-अलग पैकेट में बंद 78 हजार रुपये बरामद किए गए। साथ ही गाड़ी में एक धर्म से जुड़ी कई किताबें भी बरामद की गईं। उधर, रात करीब आठ बजे ग्रामीण पुलिस थाना रामपुर पहुंचे और थाने के बाहर धर्मांतरण के विरोध में नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि जो व्यक्ति इस मामले में सामने आया है वह केरल का है। ऐसे में वह केरल से यहां पर क्या करने पहुंचा है, ये जांच का विषय है। पुलिस ने जब तक इन तीनों के खिलाफ धारा 295 के तहत मामला दर्ज नहीं किया, तब तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने गाड़ी सहित तीनों से कुछ दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी बुधवार को अदालत में पेश किए गए। आरोपियों की पहचान चार्ली जॉन निवासी ज्योतिनगर आगरा, विशाल पुत्र परशु राम विलेज 389 वार्ड नंबर 15 गोकुलघाट डाकघर, पिसनरी, तहसील ललितपुर आगरा, उत्तर प्रदेश और केवल राम निवासी गांव निरमंड, कुल्लू के तौर पर हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें