फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के पास खाई में गिरी कार, बाप-बेटी समेत तीन घायल

Thu, 18 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
हादसे में जन संपर्क विभाग के जूनियर फोटोग्राफर सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बाप-बेटी भी शामिल है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिमला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तवी मोड़ के पास मंगलवार को कार सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जन संपर्क विभाग के जूनियर फोटोग्राफर सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों में बाप-बेटी भी शामिल है।
विज्ञापन


हादसा मंगलवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को काफी मशक्कत के बाद खाई से निकाला और उन्हें  उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया गया। यहां इनका उपचार चल रहा है।

हादसे में सुंदरनगर कनैड़ निवासी अनिता, बाल कृष्ण और एक अन्य व्यक्ति सोहणु राम निवासी थरोट सुंदरनगर घायल हो गए। सोहणू राम को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने हादसे की सूचना मिलने पर मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तीखे मोड़ पर से गिरी कार में से लड़की सड़क के समीप ही झटके से बाहर गिर गई थी, जबकि अन्य दोनों कार से साथ नीचे लुढ़क गए। हादसे में घायल हुए बाल कृष्ण निदेशालय सूचना एवं जन संपर्क विभाग में बतौर जूनियर फोटोग्राफर तैनात हैं।

बाल कृष्ण ने  फरवरी माह में ही यहां ज्वाइन किया है। वे छुट्टियां काटकर बेटी के साथ शिमला आ रहे थे। हादसे में घायल सोहणु राम इनका पड़ोसी है और आईपीएच विभाग में बतौर हेड ड्राफ्ट्समैन कार्यरत है। बताया जा रहा है कि सुबह के समय धुंध अधिक थी। इस वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें