दूसरा मामला लक्कड़ बाजार चौकी के तहत आने वाले दुधली बाजार का है। पेशे से मजदूर पवन सहाय (33 ) वीरवार को ऊपरी दुधली के लिए शार्टकट रास्ते से सब्जी लेकर जा रहा था इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और गिर गया।
पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो गई थी। तीसरा मामला पथ परिवहन निगम के चालक का है। क्षेत्रीय प्रबंधन अधिकारी परिवहन देवा सेन नेगी ने कहा कि यह चालक रामलाल लोकल डिपो में सेवा दे रहा था।
यह सरकाघाट का रहने वाला था। वीरवार को बस अड्डे के रेस्ट रूम में चालक की तबीयत खराब होने पर आईजीएमसी ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि हॉली लाज के समीप मिले शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके अलावा दुधली और बस अड्डे के रेस्ट में भी शव मिले हैं। पुलिस इन तीन अलग-अलग मामलों की तफ्तीश कर रही है।