फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा

Sat, 12 Jan 2019 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन

राजधानी शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की जाली डिग्रियां बनाकर बेचने के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मेडिकल के बाद शुक्रवार को जिला कचहरी में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पुलिस ने वीरवार को राजधानी शिमला में एचपीयू  की जाली डिग्रियां बनाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शिमला सदर पुलिस ने नाहन के एक अधिवक्ता की सूचना पर ग्राहक बनकर तीन आरोपियों को  गिरफ्तार किया।

आरोपियों के पास से एचपीयू की ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की तीन जाली डिग्रियां भी बरामद हुई। तीनों आरोपी ठियोग के रहने वाले हैं। मामले के मास्टरमांइड की तलाश जारी है।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के नेतृत्व में टीम गठित की और गिरोह का पर्दाफाश कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में अभी और गिरफ्तारियां संभव है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें