फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर फंदे पर झूलकर युवक ने दी जान, क्षेत्र में सनसनी

Tue, 22 May 2018 05:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंजाबर (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस थाना हरोली के तहत सलोह स्थित स्वर्गधाम के समीप एक 32 वर्षीय युवक ने पेड़ पर फंदे से झूलकर जान दे दी। मृतक की पहचान दर्शन सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी पंडोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सलोह स्थित स्वर्गधाम के समीप दर्शन सिंह निवासी पंडोगा अपनी कार में नर्सरी के मार्ग पर स्वर्गधाम के नजदीक गया, जहां उसने अपने-अपने रिश्तेदारों को अपनी मौजूदगी के बारे में बताया। 

विज्ञापन

मौत को कारणों खुलासा नहीं हो पाया

इसकी सूचना पाकर जब उसके परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। दर्शन गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे चुका था। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारकर ऊना अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। युवक ने किन कारणों से मौत को गले लगाया, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें