दर्दनाक सड़क हादसा, पार्टी में गए तीन दोस्तों की कार डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों की जान ही चली गई। हादसा हरियाणा के सोनीपत में हुआ। तीनों मृतक सोनीपत के रहने वाले थे और मुरथल पार्टी में गए थे। सुबह लौटते समय नेशनल हाइवे पर सड़क क्रॉस कर रहे डंपर से उनकी कार जा टकराई।
भिड़ंत ऐसी थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दो युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई। तीसरे युवक को लोग निकालकर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए। घटना के तुरंत बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस के मुताबिक ये था मामला
सोनीपत में सड़क हादसा
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह अनुज (29), अनिल (28) और राजीव बत्रा (44) सोनीपत से मुरथल हवेली में पार्टी मनाने आए थे। वे पार्टी मनाकर वापिस घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क क्रास कर रहे एक ट्रॉले के नीचे उनकी होंडा अमेज कार घुस गई।
हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, अनुज और अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजीव बत्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक अनुज सोनीपत की ओमेक्स सिटी का रहने वाला था, अनिल कबीरपुर गांव का रहने वाला था। वहीं राजीव बत्रा सोनीपत की टीचर कॉलोनी में रह रहा था।