फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं में बैंक का स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास, खिड़की तोड़ अंदर घुसे चोर

Tue, 14 Nov 2017 01:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के बीचों-बीच स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रविवार रात्रि चोरी करने का मामला सामने आया है। चोर बैंक के पीछे की दीवार की खिड़की तोड़कर बैंक में घुसे, जहां से स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। हालांकि स्ट्रांग रूम को तोड़ने में असफल रहे। 
विज्ञापन



बैंक में लगी पैसे जमा करने की मशीन को तोड़ दिया है। चारों ने कुछ नकदी पर भी हाथ साफ किया है। सीसीटीवी कैमरों में एक व्यक्ति की तस्वीर कैद हुई है। जानकारी अनुसार रविवार रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरों ने बैंक के अंदर खिड़की का शीशा तोड़ कर प्रवेश किया। 


पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक विवेक कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना वहां तैनात चौकीदार ने दी। वह बैंक पहुंचे और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन



विवेक कुमार ने बताया कि चोरों ने कमरे का शीशा तोड़कर भीतर प्रवेश किया और वहां पैसे जमा करवाने वाली मशीन को तोड़ा है। चोरों ने स्ट्रांग रूम को भी नुकसान पहुंचाया है। लेकिन स्ट्रांग रूम को तोड़ने में असफल रहे हैं। 

बैंक में रखा कुछ कैश, सामान और कंप्यूटर का मॉनिटर चोर अपने साथ ले गए हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी कैमरों में आरोपी की तस्वीर कैद हो गई है। 


बीच बाजार में बैंक में सेंध लगने का मामला सामने के बाद पुलिस की रात्रि गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। गौर रहे कि यह कोई पहला मामला नहीं है कि घुमारवीं शहर में इस प्रकार की वारदात हुई हो। 


इससे पहले भी चोर पुलिस थाना से मात्र 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक दुकान से लाखों के मोबाइल चोरी करके ले गए थे। उधर, डीएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। उन्होंने दावा कि चोर जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें