फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का कारनामा, डीआईजी के घर चोरी

Mon, 17 Nov 2014 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला पुलिस के पूर्व पुलिस अधीक्षक और डीआईजी आरएम शर्मा के घर से बदमाशों ने सामान साफ कर दिया।
विज्ञापन


शिमला पुलिस के पूर्व पुलिस अधीक्षक और डीआईजी आरएम शर्मा के घर से बदमाशों ने सामान साफ कर दिया। दंबग पुलिस अधिकारी रहे शर्मा के घर हुई इस चोरी ने पुलिस व्यवस्था की भी पोल खोल दी है।

शिमला शहर में चोरों का अभियान जारी है। इस बार चोरों ने शिमला के पूर्व एसपी आरएम शर्मा के मकान को निशाना बनाया। उनके किरायेदार के घर से सामान चोरी कर चलते बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में जनेश ठाकुर ने कहा कि वह घोड़ा चौकी में शर्मा निवास में किराये के मकान में रहते हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़ कर कमरे से एक लैपटॉप, दो जोड़े जूते , एक जींस की पेंट और एक जैकेट चुरा लिया।

शिकायतकर्ता ने एक युवक पर संदेह भी जताया है। इस संदर्भ में थाना बालूगंज में मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें