फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल मंडी से कौन चुरा ले गया सेब की पेटियां?

Thu, 24 Jul 2014 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी के ऑक्शन प्लेटफार्म से मंगलवार रात सेब की पेटियां चोरी हो गईं। चोरों ने देर रात करीब ढाई बजे वारदात को अंजाम दिया। चोर तिरपाल फाड़कर ऑक्शन प्लेटफार्म में दाखिल हुए और सेब की पेटियां गाड़ी में लादकर फरार हो गए।
विज्ञापन


भट्ठाकुफर फल मंडी की पल्लेदार मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि पेटियां चोरी होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे चोरी की रिपोर्ट ढली थाने में दर्ज करवाई गई।

मदन लाल ने बताया कि फल मंडी में एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर गेट तक नहीं लगे हैं। गाड़ियां सीधे ही मंडी के अंदर दाखिल हो जाती हैं। रात के समय यहां सुरक्षा का भी कोई इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन


बीते साल सेब सीजन के दौरान भट्ठाकुफर फल मंडी में मजदूरों पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ था। हमले में तीन मजदूर बुरी तरह घायल हुए थे। हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे।

चोरी की वारदात के बाद फल मंडी में काम करने वाले मजदूर और आढ़तियों में रोष व्याप्त है। भट्ठाकुफर फल मंडी पल्लेदार यूनियन ने प्रशासन से मंडी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें