फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मिनट में ही लाखों की चोरी, मगर कैसे?

Thu, 02 Oct 2014 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला क्षेत्र के चुरडू में बुधवार देर शाम चोरों ने लाखों के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। क्षेत्र में हुई इस चोरी से स्थानीय निवासी सकते में हैं।
विज्ञापन


हैरत इस बात की है कि चोरों ने इस वारदात को महज दस मिनट में अंजाम दिया। जाते-जाते चोर मक्की के कुन्नू को भी आग लगा गए।

शिकायतकर्ता संदेश कौर ने बताया कि हर रोज की तरह बुधवार शाम खेत से घास लाने के बाद वह नहाने गई थी। इसी दौरान महज दस मिनट के अंदर अलमारी में रखे 14 तोले सोने के गहने, चांदी के 300 सिक्के और 80 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर चोर फरार हो गए।

इतना ही नहीं जाते-जाते शातिरों ने घर के पीछे रखे मक्की के कुन्नू में भी आग लगा दी। बच्चों के शोर मचाने पर वह जब बाथरूम से बाहर आईं तो घर के अन्य सदस्यों के साथ आग बुझाने में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

आग बुझाने के बाद देखी खुली अलमारी

आग बुझाकर जैसे ही वह कमरे में आए तो खुली अलमारी देख उनके होश उड़ गए। जब उन्होंने अलमारी के लॉकर को देखा तो गहनों समेत नकदी गायब थी।

इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने पति को दी। उधर, स्वर्ण सिंह जो खाद बीज भंडार चलाते हैं, ने बताया कि चांदी के सिक्के उन्हें कंपनी की ओर से मिले थे और सभी सिक्कों के पीछे हिमालय केमिकल व मोनसेटो कंपनी का नाम अंकित है। सोने के सभी गहने उनकी बहन के थे, जिनकी मौत हो जाने के बाद वे उनके घर से लेकर आए थे।

अंब थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि संदेश कौर पत्नी स्वर्ण सिंह की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का मानना है कि चोर आसपास का ही है, जिसे गहनों के बारे में पुख्ता जानकारी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें