घटना की जानकारी लगते ही मुख्याध्यापक ने पुलिस और एसएमसी को सूचना दी। इसी दौरान आरोपी शिक्षक बाइक में भाग गया। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया। करीब छह किलोमीटर दूर जाकर शिक्षक को दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी।
पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस के अनुसार आरोपी शिक्षक अनुबंध पर तीन साल से इसी स्कूल में है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि आरोपी शिक्षक पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।