फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक की जमकर हुई धुनाई

Mon, 26 Dec 2016 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक ने शराब के नशे में धुत होकर छात्राओं से छेड़छाड़ की। गुस्साए छात्रों और लोगों ने हॉकी और डंडों से शिक्षक की जमकर धुनाई कर डाली। मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले का है। झंडूता उपमंडल के सरकारी स्कूल में शिक्षक ने छात्राओं से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। हैरानी इस बात की है कि पहली बार छेड़छाड़ करने के बाद शिक्षक को माफीनामा देकर छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन


मगर इसके बाद शिक्षक ने शराब के नशे में धुत होकर छात्राओं से दोबारा छेड़छाड़ की। इसके बाद गुस्साए छात्रों और लोगों ने हॉकी और डंडों से शिक्षक की जमकर धुनाई कर डाली। मामला शनिवार का है जब शिक्षक अपने ससुराल से प्राथमिक पाठशाला पराहू जा रहा था।

इसी दौरान शिक्षक ने रास्ते में रावमापा करलोटी स्कूल जा रही कुछ छात्राओं को गाड़ी में बैठा लिया और उन्हें स्कूल छोड़ने चल पड़ा। मगर जैसे ही शिक्षक स्कूल पहुंचा उसने लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करना शुरू कर दी। 
विज्ञापन
Trending Videos

अध्यापक ने लिखित में माफी मांगी

इसके बाद स्कूल के बच्चों और लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पंचायत उपप्रधान सूचना दी। सूचना मिलते ही उपप्रधान सुरेश पटिया भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद अध्यापक ने अपनी गलती मानते हुए लिखित में माफी मांगी। मगर उपप्रधान के मौके से जाने के बाद नशे में धुत शिक्षक ने फिर से छात्राओं से अश्लील व्यवहार करना शुरू कर दिया। 

इसके बाद गुस्साएं छात्रों, छात्राओं और उनके परिजनों ने शिक्षक की हॉकी और डंडों से जमकर पिटाई की। इस दौरान स्कूल में जमकर हंगामा भी हुआ। इसका वीडियो भी अमर उजाला के पास है। जानकारी के अनुसार उक्त शिक्षक के खिलाफ पहले भी इस प्रकार के कई मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद भी शिक्षक सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन

आरोपी शिक्षक को बचाने में जुटे

हालांकि मामले को मौके रफा-दफा कर दिया है। शिक्षकों ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को भी देना जरूरी नहीं समझा। इससे साफ शिक्षक उक्त आरोपी शिक्षक को बचाने में जुटे है। इस बारे में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक पीसी वर्मा ने बताया कि उन्हें इस बारे में

अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। ऐसा मामला है तो मामले पर जांच बिठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह खुद भी मंगलवार को स्कूल जाकर पूरे मामले की छानबीन करेंगे। वहीं वीडियो को भी देखा जाएगा। अगर इस प्रकार का कोई मामला है तो शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें